मैहर, जनवरी 26 -- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जब पूरा देश 'गणतंत्र' का जश्न मना रहा था और संविधान में दिए गए अधिकारों की दुहाई दी जा रही थी, ठीक उसी वक्त मैहर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को कागजो में भोजन परोसा गया। मामला मैहर जिले के शासकीय हाई स्कूल भटिगंवा का है। यहां गणतंत्र दिवस के विशेष भोज (मिड-डे मील) में बच्चों को सम्मानजनक तरीके से भोजन कराने के बजाय पुरानी कॉपियों और किताबों के फटे पन्नों पर हलुआ-पूड़ी परोसी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।जमीन पर बच्चे, रद्दी पर 'पोषण' वायरल वीडियो ने स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता को जगजाहिर कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे कतार में जमीन पर बैठे हैं। उनके पास न थाली है, न पत्तल। स्कूल के जिम्मेदारों ने रद्दी कॉपियों के पन्ने फाड़कर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.