नई दिल्ली, अगस्त 16 -- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लंबे समय बाद एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने रविवार को पहले टेस्ट मैच में उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक टीम को नौ विकेट से हरा दिया। चार दिन तक चले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दो बार ऑलआउट हुई, जबकि उसके गेंदबाज सिर्फ 11 विकेट ही हासिल कर सके। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ ये पहली हार है, इसके साथ ही पैट कमिंस के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह ग्रेग चैपल के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ घरेलू टेस्ट हारे हैं। यह भी पढ़ें- पोंटिंग का ऑस्ट्रेलिया की हार से पारा हाई, खिलाड़ियों को बाहर करने की दी सलाहग्रेग चैपल के क्लब में कमिस की हुई एंट्री बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच के चौथे ...