नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बांग्लादेश की टीम को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली बांग्लादेश टीम दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 64 और फिर दूसरी पारी में 95 रन ही बना पाई। टीम को पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैकॉय में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जोकि सिर्फ दो दिन तक ही चला। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि उनकी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और अगर उनकी टीम को इस तरह की परिस्थितियों में और ज्यादा खेलने का मौका मिले तो टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत को छक्का मारने के चक्कर में लगी चोट, तुरंत हुए रिटायर्ड हर्टऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार खेलने का मौका मिले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शर्मनाक ...