गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हर्बल क्लिनिक चलाने वाले युवक पर एक महिला ने छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोपी ने शादी का झूठा नाटक कर उससे सात लाख रुपये और एक प्लॉट के असली कागजात भी हड़प लिए। पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप का विवरण पुलिस को दी गई शिकायत में 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में गुरुग्राम के सेक्टर-चार चौक पर स्थित हर्बल क्लीनिक में इलाज करवाने आई थी। उस समय महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। वहां इलाज करने वाले ने महिला की इस पारिवारिक स्थिति का पता चला, तो उसने महिला की मजबूरियों और भावनाओं का फायदा उठाना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को सहानुभूति का ढोंग रचाया और शादी का झांसा देकर एक मार्च 2019 को जय हर्बल के दफ्तर में पहली बार उसके स...