गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। मेट्रिमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती के नाम पर 20 लाख रुपये का लोन भी लिया। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2024 में उसकी दोस्ती जयपुर निवासी एक युवक से मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर डीएलएफ फेज-तीन थाना इलाके के एक मकान में कई बार का दुष्कर्म किया।पीड़िता का आरोप है कि जयपुर निवासी आरोपी और नोएडा निवासी उसके दोस्त ने मिलीभगत कर उसके नाम पर बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लिय...