गुड़गांव, मार्च 14 -- पलवल, संवाददाता। उटावड़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर गई थी। वहां एक युवक ने उसे एक कमरे में ले जाकर जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि पिछले आठ-नौ महीने से दोनों के बीच बातचीत होती थी। करीब एक महीने पहले भी आरोपी ने खेत में बने कमरे में उसके साथ जबरदस्ती की थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण उसने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी बाद में उसके घर के आसपास मंडराने लगा। जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो उसके पिता आरोपी के माता-पिता से शिकायत करने गए। इस पर आरोपी के म...