गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- -तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने के बाद पता चला लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थानाक्षेत्र में रहने वाले किशोर ने अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। मामला तीन माह पुराना है। रक्तस्राव होने पर परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए तो पता चला। मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग भाई को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।लोनी थानाक्षेत्र एक कॉलोनी में दंपति अपने 15 वर्षीय बेटे और 14 वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व दंपति किसी काम से बाहर गए थे। घर पर बेटा और बेटी अकेले थे। इस दौरान नाबालिग बेटे ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता के लौटने पर पीड़िता चुप रही, लेकिन एक सप्ताह बाद ही उसे रक्तस्त्राव शुरू हो गया। परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। यहां लंब...