नई दिल्ली, मई 1 -- श्रीलंका की अंडर 19 मेंस क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों ने बदमतीजी की सारें हदें पार कर दीं। दो क्रिकेटरों ने मिलकर होटल के बाथरूम में महिला खिलाड़ियों की वीडियो बना ली। इस कृत्य के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। हालांकि, बाद में वह बेल पर छूट गए। मामला कोलंबो के नाराहेनपीटा का है, जहां दो युवा खिलाड़ियों पर महिला खिलाड़ियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। इस वजह से उन्हें कुछ समय के लिए हवालात की हवा भी खानी पड़ी। बाद में 5 लाख श्रीलंकाई रुपयों के मुचलके पर उन्हें रिलीज किया गया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो क्रिकेटरों को इस हफ़्ते की शुरुआत में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब होटल में रुकी महिला खिलाड़ियों ने उनकी शिकायत की थी कि उनके बाथरूम में मोबाइल फ़ोन से उनकी फिल्म बनाई जा रही है। श्र...