बिजनौर, मई 1 -- अफजलगढ़। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म का शर्मनाक मामलाा प्रकाश में आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब छह महीने पहले 20 नवम्बर को 11 बजे वे लोग खेत में काम करने गये थे। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्री घर पर अकेली थी, पुत्री को घर में अकेला देखकर गांव के ही दीपक व सूरज घर में घुस गए। इसके बाद सूरज ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा दीपक उसको डराता धमकाता रहा। कुछ दिन बाद पुत्री को पेट दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने मौखिक तौर पर पुत्री के गर्भवती होने की जानकारी दी। इस बाबत पु...