सहारनपुर, अप्रैल 8 -- देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोल्की रांघड़ में युवक द्वारा युवती को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में हुई पंचायत का फैसला भयावह और शर्मनाक सामने आया है। पंचायत में दो भाईयों और उनके पिता के सिर मुंडवा दिए गए, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। हालांकि, हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले के अनुसार, कुछ दिनों पहले गांव का एक युवक युवती को भगाने के आरोप में सामने आया था। युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लड़की को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बावजूद, गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी जारी रही। इसी विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान युवक, उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.