मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- मोरना । चर्चित गांव तेवड़ा में अब मुर्गो के बीच ग कराकर सरेआम जुआ खेलने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुर्गा की जंग कराने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव तेवड़ा में सरेआम मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खेलने के कृत्य से ग्रामीणों में रोष पनप रहा था।मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव तेवड़ा में पानी की टंकी के पास सूखे तालाब में कुछ व्यक्ति मुर्गों की जानलेवा लड़ाई कराकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सात आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से दो मुर्गे, नगदी और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.