हरदोई, मई 9 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में एक किसान ने अपनी शर्ट पर लेखपाल अरुणेश यादव को मौत का जिम्मेदार बताते हुए सागौन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर बाग में किसान का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर एडीएम व एसडीएम भी मौजूद रहे। पूरा बहादुर निवासी 57 वर्षीय रणवीर सिंह खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में दो बेटे निशांत सिंह और अभि प्रताप सिंह तथा तीन बेटियां अंजू, सरिता और पारुल हैं। परिजनों के मुताबिक छोटी बेटी सरिता की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। भतीजे श्याम शिव ने बताया कि चाचा रणवीर पिछले एक वर्ष से जमीन संबंधी मामले में राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहे थे। उनका कहना ...