शर्ट का लोगो और 15 घंटे का काउंटडाउन, मुंबई लोकल ट्रेन मर्डर केस इतनी जल्दी कैसे हुआ सॉल्व
मुंबई, जून 26 -- महाराष्ट्र की लोकल ट्रेन में चाकू के इस्तेमाल से की गई हत्या के केस को पुलिस ने महज 15 घंटे में सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस की मदद की हत्यारे की शर्ट पर सिले गए कंपनी के नाम (लोगो) ने। पुलिस ने मीरा भयंदर के रहने वाले आरोपी रोशन सुवर्णा को पनवेल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उस पर मंगलवार रात चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के भीतर हुए विवाद के दौरान 22 वर्षीय मयंक रमेश लोहार की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। सुवर्णा मुंबई हवाई अड्डे के पास एक माल ढुलाई (कार्गो) कंपनी में बारकोड से जुड़े काम करता था। वहां उसके पिता और भाई भी काम करते हैं। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना के बाद की कड़ियों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि सुवर्णा ने मंगलवार शाम काम खत्म करने के बाद ज्यादा शराब पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.