शर्ट का कॉलर 17 इंच से बड़ा होना बड़े खतरे का है संकेत, रहें सावधान
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 23 -- शर्ट का कॉलर 17 इंच से बड़ा हो गया है तो इसे केवल बढ़ते वजन का संकेत समझकर नजरअंदाज न करें। यह किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकता है। गर्दन का बढ़ा हुआ घेरा अक्सर शरीर में बढ़ी चर्बी और मोटापे से जुड़ा होता है, जो आगे चलकर हृदय के लिए खतरे बढ़ा सकता है। हालांकि केवल 17 इंच का कॉलर हार्ट अटैक का सीधा संकेत नहीं है पर यह कई हृदय जोखिमों की ओर इशारा कर सकता है। यह जानकारी लखनऊ से आए डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कानपुर कार्डियोलॉजी समिट में दी। कार्डियो मेटाबोलिक सोसाइटी की ओर से कैंट स्थित एक रिजोर्ट में कार्यक्रम के पहले दिन उन्होंने बताया कि गर्दन और पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध, उच्च रक्तचाप से जुड़ी हो सकती है। इन स्थितियों में रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी दीवारों पर वसा जमा होने यानी धमनियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.