शरीर व मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है योग : डीसी
गुमला, जून 21 -- गुमला, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला आयुष चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में रविवार को नगर भवन गुमला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मी, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए।योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में सौ से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है। जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग शरीर व मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.