लखनऊ, फरवरी 4 -- दिल से जुड़ी बीमारियों की पहचान और इलाज की तकनीक पर लोहिया संस्थान में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ फिजिकल एक्टिविटी एंड हेल्थ की ओर से कार्यशाला होगी। पांच फरवरी से शुरू होने वाली कार्यशाला में दुनिया भर से करीब 200 से अधिक डॉक्टर शिरकत करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को लोहिया संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने साझा की। आयोजन के सह अध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने बताया कि लोहिया संस्थान में आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। यह सम्मेलन डॉक्टर, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं नीति-निर्माताओं को एक साथ लाकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस रणनीतियां विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.