नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) खून में मौजूद एक प्रोटीन होता है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब इसकी कमी हो जाती है, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और इसी कारण से आमतौर पर लोग एनीमिया (Anemia) का शिकार हो जाते हैं। भारत में 45 वर्ष से अधिक उम्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रही हैं। यह समस्या सिर्फ उम्र तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई महिलाओं में हीमोग्लोबिन का लेवल गिर जाता है। जब शरीर में पर्याप्त खून नहीं होता, तो मां और बच्चे दोनों को जरूरी ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि डिलीवरी के समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही ह...