गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। शरीर में पर्याप्त पानी किडनी के साथ कैंसर के भी खतरे को कम कर सकता है। शरीर में पर्याप्त पानी से डीएनए के एंजाइम की कार्यप्रणाली बेहतर रहती है। साथ ही कोशिकीय स्तर पर पानी की उपस्थिति जैविक प्रक्रियाओं को भी संतुलित रखता है। यह अहम जानकारी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के अध्ययन में सामने आई है। डीएनए से जुड़े सबसे अहम एंजाइम डीएनए टोपोआइसोमेरेज का आधुनिक मॉलिक्यूलर डायनेमिक्स सिमुलेशन तकनीक से अध्ययन भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी के निर्देशन में शोधार्थी डॉ. मुरलीधर ने किया है। यह शोध फ्रंटियर्स स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित जर्नल फ्रंटियर्स इन कैटलिसिस में प्रकाशित हुआ है।प्रो. राकेश तिवारी ने बताया कि पानी के अणु कोशिकाओं के भीतर एंजाइम की सक्रियता में महत्वपूर्ण...