ललितपुर, नवम्बर 13 -- ललितपुर। धीरे-धीरे शरीर को खोखला करने वाला मधुमेह ग्लूकोज और इंसुलिन के बिगड़ते संतुलन की वजह से होता है। जिसको दुरुस्त रखने के लिए व्यक्ति को अपने खानपान में सुधार के साथ-साथ दिनचर्या में व्यायाम और योगाभ्यास को शामिल करना बहुत जरूरी है। मधुमेह दो तरह का होता है। टाइप वन और टाइप टू। टाइप वन अनुवांशिक रूप से बच्चों को अपने माता और पिता से मिलता है। इसमें ब्लड में मौजूद एंटीबाडीज पैनक्रियाज को डैमेज करते हैं, जिस कारण शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होने से ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। वहीं टाइप टू शुगर बिगड़ती जीवन शैली की वजह से होती है। अत्यधिक वसा और कार्बोहाइड्रेटयुक्त भोजन मिठाई, फास्टफूड, प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे ग्लूकोज रक्त से कोशिकाओं में पहुंच नहीं पाता है। ऐसे में ग्लूकोज और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.