नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल की जन्मजात दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 31 साल की महिला की छाती में बिना बड़ा चीरा लगाए सर्जरी की। डॉक्टरों ने महज चार सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाकर सर्जरी की और दिल में मौजूद जन्मजात छेद को बंद किया। डॉक्टरों ने 30 मार्च को पांच घंटे में यह सर्जरी की थी। खास बात यह कि इस महिला मरीज के शरीर में दिल, लिवर, तिल्ली और पेट अपने सामान्य जगह पर नहीं बल्कि जन्मजात विकार के कारण ये अंग दर्पण की तरह उल्टी जगह पर हैं। इसलिए सर्जरी अधिक जटिल थी। हार्ट की सर्जरी के बाद महिला मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है। इसलिए अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी है। अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि इस तरह दुर्लभ मामले में महज चार सेंटीमीटर का कास्मेटिक चीरा लगाकर हार्ट की सर्जरी का यह पहला मामला है। अटल बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.