नई दिल्ली, जून 3 -- केरल से मानवता को झकझोर कर रख देने वाली एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां तिरुवनंतपुरम में एक मां ने अपने डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे संग इस कदर हैवानियत की, कि उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बच्चे की सगी मां ने अपने लिव-इन पार्टनर संग मिलकर इस क्रूरता को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर प्रताड़ना के इतने निशान मिले हैं कि डॉक्टरों की टीम भी दंग रह गई। जानकारी के मुताबिक घटना 31 मई की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे को खून की उल्टी और तेज खांसी होने के बाद तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के नाना नानी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मां की प्रताड़ना का खुलासा किया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अप्राकृतिक म...