शरीर पर पेट्रोल डाल आत्मदाह की धमकी
मोतिहारी, जून 30 -- तुरकौलिया, निसं। तुरकौलिया चौक के. समीप हाई कोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अतिक्रमणकारी युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। घटना ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। घटना तुरकौलिया चौक के पास की है, जहां लोक निर्माण विभाग की जमीन पर लंबे समय से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता अनीश आलम ने शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद न्यायालय ने संबंधित जमीन को खाली कराने का आदेश दिया। इसी आदेश के अनुपालन में तुरकौलिया के अंचलाधिकारी संतोष कुमार पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.