डेहरी (सासाराम), अप्रैल 30 -- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डालमिया नगर थाना क्षेत्र के मकराइन में एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और हाथ में लाइटर और चाकू लेकर बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसने गले में रस्सी लगाकर सरेआम आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर किसी तरह नीचे उतारने का प्रयास किया, इसी बीच वह बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। युवक को पहले अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सासाराम सदर अस्तपताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसका नाम और पता खोजने में जुटी है। उसकी उम्र लगभग 28 साल बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.