बिजनौर, मार्च 25 -- नहटौर। संत बाबा उमाकांत जी महाराज ने कहा कि भगवान का इस युग में मिलना आसान है। इस लोक से आगे भी हम परलोक में जा सकते हैं। कहा कि मनुष्य का शरीर ही मंदिर है। आप इसमें ईश्वर को महसूस करोगे। बुधवार को नहटौर डिग्री पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित सत्संग व नाम दान कार्यक्रम में बाबा उमाकांत जी महाराज अपने प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खानपान, चाल चलन, मांसाहार, शराब के सेवन के कारण मनुष्य के जीवन में सामाजिक, मानसिक, आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। मनुष्य को ऐसी दौलत प्राप्त करनी चाहिए जो उसके न होने के बाद भी खत्म ना हो। उस दौलत को आत्मिक दौलत कहते हैं और इसी को प्राप्त करने के लिए आपको मानव शरीर मिला है। छात्रों, युवाओं से नशा, मांस और बुराइयों से दूर रहने की अपील की है। जीवन का लक्ष्य बनाओ। पढ़ाई संयम के साथ करो। पहले पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.