मुरादाबाद, मार्च 5 -- होली पर बुधवार को शरीफ नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल से तिलक करने के उपरांत होलिकोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कपिल कुमार चौहान, चंद्र बोस सिंह चौहान, अनिल वर्मा, तुलाराम चौहान, भीम सिंह चौहान, नवनीत कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...