मुरादाबाद, जनवरी 23 -- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले समारोह के लिए शरीफ नगर के आकाशदीप का रिपब्लिक डे कैंप के लिए चयन हुआ है। आकाशदीप के पिता वीरेंद्र सिंह एवं माता पुष्पा देवी ने बताया कि इस समय आकाशदीप जिला बिजनौर के स्योहारा स्थित लोकमनी कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष का एनसीसी का छात्र है। आकाशदीप की प्रतिभा को देखते हुए जिला स्तर पर उसका अकेले का हुआ है। आकाशदीप दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले अनेक कार्यक्रमों के साथ साथ करतबों में भी अपनी प्रतिभा दिखाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.