हजारीबाग, मार्च 24 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के बनासो पंचायत के मुखिया नावाटांड़ निवासी चंद्रशेखर पटेल की कार में बीते रविवार की रात में आग लग गई। इससे कार धू-धूकर जल गयी। इसे लेकर मुखिया ने विष्णुगढ़ थाना में थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा कि अन्य दिनों की तरह घर के दरवाजे के सामने महिंद्रा एसयूवी कार खड़ी थी। इसी दौरान कार में आग लगने की जानकारी हुई। मुखिया ने घटना को लेकर गांव के कुछ शरारती लोगों के विरुद्ध साजिश रचकर घटना को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है। कहा है कि वे लोग पहले 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार को शार्ट-सर्किट कराकर पूरे गांव की बिजली को गुल कर दिया। इसके बाद दरवाजे के सामने खड़ी कार में चुपके से आग लगाकर फरार हो गए। जब कार धू-धूकर जलने लगी तो पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी। हो-हल्ला सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.