शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में रखी प्रतिमाएं तोड़ीं
रायबरेली, मार्च 17 -- जगतपुर संवाददाता। गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल में रखी प्रतिमाओं को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे गांव के एक व्यक्ति ने धार्मिक स्थल के अंदर का नजारा देखा तो वह दंग रह गया। मामले की जानकारी होने पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ पहुंच गई। सूचना पर एएसपी के साथ ही कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स भी तैनात कर दी गई है। थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में दिलीप कुमार रोज की तरह धार्मिक स्थल में पूजा पाठ करने पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। धार्मिक स्थल में बिखरे पड़े सामान और पूजा में इस्तेमाल होने वाली एक घंटी गायब थी। वहां रखी तीन मूर्तियों को तोड़ दिया गया था, अन्य सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.