मेरठ, अप्रैल 27 -- गांव द्वारा मोहम्मदपुर का रहने वाले ज्ञान सिंह रविवार सुबह कस्बा चौकी पर पहुंचे। बताया कि गांव में मकान बन रहा है जहां घर का सामान रखने के लिए नाले पर झोपड़ी बनाई थी। उसके अंदर घर का आधा सामान लाकर रख दिया था। शनिवार रात शरारती तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे कपड़े, छह कुंतल अनाज, 20 सीमेंट के कट्टे व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उसने कस्बा चौकी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। थाने और चौकी के चक्कर लगाकर परेशान हो चुका है। यह भी पढ़ें- पेड़ों में आग लगाने की शिकायत, कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें- अराजकतत्वों ने झोपड़ी उजाड़ पोखरे में फेंका, कार्रवाई नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.