वाराणसी, जनवरी 14 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में मंगलवार की देर रात शरारती तत्वों ने एक गुमटी में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखे करीब छ: हजार रुपये नगद सहित परचून का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार सुरेंद्र राजभर, निवासी चक्रपानपुर (मिर्जामुराद), ने बताया कि वह गांव में ही गुमटी में परचून की दुकान चलाता है। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे वह गुमटी में ताला लगाकर दुकान बंद कर घर चला गया था। कुछ घंटे बाद गांव की एक महिला ने गुमटी के अंदर आग लगी देखी, जहां सामान धू-धू कर जल रहा था। महिला ने तत्काल इसकी सूचना दुकानदार को दी। सूचना मिलते ही पीड़ित सुरेंद्र राजभर अपने बेटे सूरज के साथ दुकान की ओर दौड़ा। मौके पर पहुंचने पर देखा कि गुमटी के अंदर रखा सारा सामान आग की चपेट में था। घटना की जानकारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.