बिजनौर, जनवरी 3 -- शरारती तत्वों ने एएसपी कार्यालय के पास स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में खड़ी कारों के शीशे तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कंपोजिट विद्यालय परिसर में दर्जनों वाहन रोजाना खड़े रहते हैं। आरोप है कि इस स्थान पर दिनभर नशेड़ियों का आना-जाना रहता है। शनिवार सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो टूटी हुई गाड़ियों को देखकर उन्होंने होश उड़ गए। कारों के शीशे तोड़कर चोर कीमती सामान चोरी ले गए। इसी दौरान परिसर में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। पूछताछ में उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर मोहल्लेवासियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है। उधर कोतवाल मृदु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.