बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- शरारती तत्वों ने ऑटो में लगायी आग, जलकर हुआ खाक फोटो चेवाड़ा ऑटो : चेवाड़ा के आम्बेडकर के पास आग में खाक हुआ ऑटो। चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के आम्बेडकर चौक से कुछ दूर आगे शेखपुरा मार्ग में आरा मिल के पास खड़ा एक ऑटो में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। ऑटो जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी चालक को सुबह में तब हुई, जब वह सवारियों को ले जाने के ऑटो लाने गया। ऑटो चालक चन्दन पासवान ने बताया कि हर दिन के तरह रात में आरा मिल के पास ऑटो को लगाकर घर चला गया था। शरारती तत्वों ने रात में आग लगा दी। उसने बताया कि ऑटो चलाकर जो कमाई होती थी, उसी से परिवार का गुजारा होता था। आग में सबकुछ खाक हो गया है। परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। घटना की शिकायत थाने में की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.