हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर। सदर कोतवाली के भिलावां वार्ड में एक पुराने मंदिर के शिवलिंग को किसी शरारतीतत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर जब इस पर पड़ी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वार्ड निवासी अवधेश कुमार, संतु, धीरेन्द्र कुमार, दुर्गा, सुमित, कुलदीपक, संदीप, नीलू आदि लोगों ने बताया कि उक्त शिवमंदिर 1972 के आसपास बना था। जिसे क्षेत्र में गोपालेश्वर धाम मंदिर के नाम से जाना जाता है। जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना को पहुंचते हैं। मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु रोज की तरह पूजा-अर्चना को पहुंचे तो शिवलिंग का ऊपरी हिस्से में किसी भारी वस्तु से चोट पहुंचाने जाने के निशान थे। शिवलिंग भी चटका हुआ था। इससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...