मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- पड़री। क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं इसकी जानकारी होते ही पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने तत्काल दूसरी प्रतिमा लगवा दिया। तब जा कर मामला शांत हुआ। प्रशासन की इस पहल से गांव का माहौल सामान्य हो गया। पड़री थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव में डा. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। मंगलवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.