मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार की शाम शहरी क्षेत्र में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने शराब के खिलाफ कड़ा रुख जताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शराब हराम है। यह इंसान के स्वास्थ्य और मस्तिष्क दोनों को खराब कर देती है। उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने चुनाव के समय शराब की नदियां बहाने की बात की थी, जनता ने उन्हें बखूबी सबक सिखा दिया है। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज ने यह भी कहा कि जो लोग शराबबंदी के पक्ष में रहेंगे, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। हालांकि उनका यह बयान जुबान फिसलने जैसा लगता है, क्योंकि वह शराबबंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.