शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
देहरादून, जून 30 -- अंग्रेजी शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर का सेल्स मैनेजर करीब 15 लाख रुपये की शराब का गबन कर फरार हो गया। आरोपी की एक बार हरकत पकड़े जाने के बाद भी मालिक ने नेमत बरती तो आरोपी ने इसका फायदा उठाया। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेसकोर्स निवासी विनोद कर्णवाल ने पटेलनगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी का पथरीबाग में शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर है। यहां नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल निवासी प्रवीण उनियाल पिछले तीन साल से सेल्स मैनेजर था। आरोप है कि बीते 30 मई को प्रवीण दोपहर करीब दो बजे बिना बताए स्टोर से चला गया। यह भी पढ़ें- शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार कई बार कॉल करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। अगले दिन रविवार को जब मालिक ने स्टॉक और बिक्री का मिलान कराया तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.