गोपालगंज, मार्च 12 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली डाक बंगला मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह स्टेट हाईवे-90 के किनारे शराब से लदी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन में रखी 53 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया किपुलिस ने शराब जब्त कर लिया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की तलाश में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.