छपरा, मई 8 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ताजपुर-एकमा मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान शराब से लदे एक चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अपर थानाध्यक्ष बिपुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर ताजपुर-एकमा मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर सरयूपार पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोकने का इशारा किया गया, तो चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल: पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो से पकड़ी 1560 बोतल नेपाली शराब इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली जिसमें विभिन्न कार्टनों में रखी भारी मात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.