हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। बढ़ते तंबाकू सेवन से मुंह के कैंसर के मामले बढ़ने लगे हैं। डॉक्टरों की माने तो शराब से ज्यादा लोगों को तंबाकू के सेवन से कैंसर की शिकायत हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 10 से 12 ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनमें मुंह के कैंसर की शिकायत के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं। ज्यादातर के मुंह की स्किन में तंबाकू के सेवन से सफेदी आ जाती है, जिसे मेडिकल भाष में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस कहा जाता है। इसकी अनदेखी कैंसर का कारण बन जाती है। महिलाओं में तंबाकू का सेवन उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। तेजी से बढ़ रहे हैं मुंह के कैंसर मरीज यह भी पढ़ें- ओरल कैंसर के खतरे को लगातार बढ़ा रहा तंबाकू सेवनमुंह संबंधी विकार जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ.विकास यादव के अनुसार ओपीडी में मुंह संबंधी विकार लेकर आने वाले...