फिरोजाबाद, मई 8 -- हाथरस से फिरोजाबाद आई एक बारात के दूल्हे के ताऊ के लड़के का शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। बारातियों ने जहां हत्या की बात कही है तो वहीं पुलिस ने शव को पीएम को भिजवाया है। शादी की रस्में मौत के बाद रोक दी गईं। शादी समारोह में मातम छा गया। दूल्हा राहुल निवासी भोजपुर हाथरस की बारात गुरुवार को फिरोजाबाद के थाना रजावली के गांव जरारा में आई थी। गांव के सुरेश की बेटी कृष्णा के साथ शादी की रस्में लगातार हो रही थीं। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी तभी गांव के लोगों ने बताया कि खेत में एक शव पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- पेज 1 फरमाईशी गीत के विवाद दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या जानकारी पर पता चला कि शव अनिल कुमार (24) पुत्र दीन दयाल का है जो दूल्हा राहुल के ताऊ का लड़का है। शादी वाले परिवार में मौत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.