भभुआ, दिसम्बर 27 -- भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब सेवन के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव निवासी सत्यनारायण राम के पुत्र रविरंजन कुमार और शाहपुर गांव निवासी डिंगर बिंद के पुत्र विनोद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया। मारपीट में भगवानपुर का ग्रामीण घायल भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल चंदन मल्लाह भगवानपुर का निवासी है। परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। भगवानपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.