औरंगाबाद, जनवरी 3 -- दाउदनगर थाना की पुलिस ने दाउदनगर-बारुण रोड स्थित शहीद प्रमोद सिंह चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो दाउदनगर शहर के रहने वाले हैं, जबकि एक अरवल जिले का निवासी बताया गया है। तीनों को मौके से पकड़कर थाना लाया गया, जहां ब्रेथ एनेलाइजर और चिकित्सीय जांच कराई गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.