शराब सेल्स मैन से लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना की पुलिस ने सोमवार को शराब सेल्स मैन से हुई लूट का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 2.56 लाख रुपये नगदी, तमंचा, मोबाइल और बाइक बरामद हुई। यक्ष ऐप से हुई जांच में बदमाश की पहचान हुई थी। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की शराब सेल्स मैन से लूट की घटना का आरोपी क्षेत्र में है। पुलिस ने शंकरपुर- हरिश्चन्द्रपुर पुलिया के समीप घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। घबराहट में उसकी मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई, वह पैदल भागने लगा। पुलिस टीम घेराबंदी कर राजेश चौहान निवासी सतमिश्रा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को पकड़ लिया। उसके पास से लूट के 2.56 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.