शराब सेल्समैन से तमंचे के बल पर 24 हजार की लूट, विरोध पर पीटा
अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा, संवाददाता। देहात थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार रात स्कूटी सवार शराब सेल्समैन को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। एसपी लखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की मऊ मयचक गांव में देशी शराब की दुकान है। उनकी दुकान पर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव वारसपुर निवासी चमन सिंह सेल्समैन है। रोजाना की तरह चमन सिंह गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे दुकान से बिक्री के करीब 25 हजार रुपये ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.