अमरोहा, मार्च 11 -- रहरा। चोरों ने शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन के कमरे का ताला काटकर नकदी व सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। हालांकि, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के निवासी सोनू शर्मा रहरा में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। सोनू शर्मा स्थानीय देशी शराब के ठेके पर सेल्समेन के रूप में काम करते हैं। सोमवार को वह रोज की तरह अपने कमरे का ताला लगाकर काम पर चले गए। रात करीब 10:30 बजे जब सोनू शर्मा ठेका बंद कर वापस कमरे पर पहुंचे तो ताला कटा हुआ देख दंग रह गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान बिखरा हुआ था। करीब 1500 रुपये की नकदी व कीमती सामान गायब था। सूचना पर हलका दरोगा प्रहलाद सिंह ने मौका मुआयना कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.