अमरोहा, मार्च 17 -- शराब ठेके के सेल्समैन की पिटाई के दौरान 20 हजार की नकदी लूट के मामले में फरार सरगना की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश डाली है। हालांकि, आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव करनखाल में नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी विवेक गुप्ता की ठेका देशी शराब की दुकान है। इस पर उनके मोहल्ले का भरत कुमार पुत्र भूकनदास सेल्समैन का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि भरत बीती 10 मार्च की रात ठेका बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। शहर से करीब एक किमी पूर्व पर कोल्हू वाली पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और बुरी तरह पिटाई कर 20 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने मौका मुआयना किया था। घटना में गंभीर घायल सेल्समैन का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। प्रभारी निरीक्...