सहरसा, जनवरी 13 -- सहरसा। सदर थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी की गंगजला पुरानी बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार कर रहा है।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस देख कर भागने के दौरान लौकहा सुपौल गढ़ बरुआरी निवासी जीतू कुमार को पकड़ लिया गया। जिसने वर्तमान पता सदर थाना अन्तर्गत गंगजला चौक स्थित बहनोई अरविन्द साह का घर बताया। तलाशी के दौरान कारोबारी के जैकेट जीतू में छिपाया गया 7 सात पुराना 750 एमएल का दो बोतल शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक ने बताया कि शराब डीबी रोड निवासी अरुण कुमार का है।मामले में दोनों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.