दरभंगा, मार्च 13 -- बेनीपुर। शराबबंदी को सख्ती से पालन करने को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मद्द निषेध थाना बेनीपुर द्वारा बहेड़ी क्षेत्र से 600 एमएल चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि बहेड़ी नगर पंचायत के वार्ड पांच से चुलाई शराब के साथ मो शबे आलम एवं उसकी पत्नी आसमा खातून को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शराब रखने व बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.