सीतामढ़ी, सितम्बर 28 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर ऑटो में लादकर लायी जा रही 300 बोतल देसी शराब जब्त कर पुलिस ने शनिवार देर रात एसएच 87 पर ऑटो चालक व दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि तस्कर की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव निवासी अमजद अली कुरैशी के पुत्र मो फिरोज व अब्दुल मजीद के पुत्र मिसबाहुल हक के रूप में जबकि ऑटो चालक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव निवासी बिलास मंडल के पुत्र रंजीत मंडल के रूप में हुयी है। बरामद शराब व ऑटो को जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर करते हुये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: 450 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- बाइक पर लादी 405 बोतल शराब जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...