शराब व 133 पीस लॉटरी टिकट के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
अररिया, मई 22 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अररिया आरएस बाजार स्थित मारुति सेवा सदन के समीप पांच बोतल अंग्रेजी शराब व 133 पीस प्रतिबंधित लॉटरी के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार धंधेबाज अररिया शहर के हनुमंत नगर का रहने वाला सुभाष कुमार दास है। अररिया आरएस थानेदार अंकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मारुति सेवा सदन के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में एक बाइक चालक को रोककर जांच किया गया तो डिक्की से पांच बोतल में 3.75 लीटर अंग्रेजी शराब व 133 पीस प्रतिबंधित लॉटरी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि धंधेबाज को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.